Samastipur

Samastipur;ममेरे भाई ने ई रिक्शा रोककर महिला को बीच सड़क मारी गोली,साथी के साथ बाइक से भागा

Samastipur;समस्तीपुर शहर के माल गोदाम चौक के पास टोटो से जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने टोटो रोक कर गोली मार दी। गोली महिला के दाहिने हाथ में लगी है। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है, दो बाइक पर और दो पैदल।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश माल गोदाम चौक के रास्ते जितवारपुर की ओर फरार हो गए। महिला की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के नगर बस्ती गांव के मोहम्मद कौशीम की पत्नी समीना खातून के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अस्पताल में इलाज कराती घायल महिला।

घटना के संबंध में महिला ने बताया कि उनके रिश्तेदार का घर जितवारपुर बिशनपुर गांव में है। पिछले दिनों उनके समधी की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में वह शामिल होने के लिए बिशनपुर आई थी। उनका मायका केवश निजामत गांव है। जहां उसके अपने ममेरे भाई से करीब13 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

 

महिला ने बताया कि इस विवाद को लेकर जब वह वापस नगर बस्ती जाने के लिए टोटो से लौट रही थी। इसी दौरान माल गोदाम चौक पर बाइक से आए। उनका ममेरा भाई तेतर और असलम टोटो रोक कर टोटो पर चढ़ गया और उसे पर गोली चला दी। हाथ से रोकने के कारण गोली उनके हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों टोटो से कूद कर बाइक से भाग गए।

 

हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। उसके हाथ में गोली फांसी हुई है।नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने कहा कि टोटो से आ रही महिला को उसके अपने ही ममेरे भाई ने गोली मारी है। महिला के हाथ में गोली लगी है। उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!