Patna

चिराग ने कहा- बिहार को बर्बाद करने में सीएम की बहुत बड़ी भूमिका,यह काम पहले ही कर लेना चाहिए था…

पटना।सूबे के नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल को लेकर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (रामविलास गुट)ने सीएम पर हमला बोला है। चिराग पासवान ने मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल को देर से उठाया हुआ कदम बताया है। बिहार को बर्बाद करने में बहुत बड़ी भूमिका सीएम नीतीश कुमार की है। उनकी गलत नीतियों की वजह से आज बिहार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। लोजपा उनकी गलत नीतियों का हमेशा विरोध करती रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार के शिक्षा मंत्री लगातार एक धर्म विशेष को लोग को अपमानित कर रहे थे। इसके बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन रहकर उनको समर्थन दे रहे थे।

 

 

मोतीपुर में लोजपा के मिलन समारोह में शामिल होने मोतीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कई विवादित बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष उनकी भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। तब मुख्यमंत्री जी चुप रहे। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अब वे अपने शिक्षा मंत्री को हटाकर पता नहीं क्या साबित करने की कोशिश कर रहे है। इस काम को सीएम नीतीश कुमार को काफी पहले कर लेना चाहिए था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!