Patna

चिराग पासवान बोले- जेडीयू में बड़ी टूट होगी,नाम और निशान नहीं बचेगा

Patna News:लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा निशाना है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब जेडीयू खंडित हो जाएगी। आने वाले दिनों में जनता दल यूनाइटेड का नाम और निशान नहीं बचेगा, पार्टी में बड़ी टूट होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा

 

मुख्यमंत्री को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया जा रहा है, जिससे बिहार नहीं संभल रहा है। दूसरे घटक दलों के नेता को यह जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है।

 

चिराग ने डीएलएड की डिग्री सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमान्य किए जाने को लेकर कहा कि गजट में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए। इस मांग को मैं उचित स्थान तक ले जाऊंगा। साथ ही के.के पाठक पर कहा कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री के करीबियों में से है।

 

ईडी अधिकारियों पर हमला बिल्कुल गलत है

 

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में ईडी अधिकारियों पर हमले को चिराग ने गलत बताया है। इस तरीके से हमला करना कहीं से ठीक नहीं है। यह पूरी तरीके से राज्य सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से कराया गया हमला है।

 

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

 

वहीं, तेजस्वी यादव के राम मंदिर की जगह अस्पताल बनना चाहिए वाले बयान पर कहा कि यह बिल्कुल सही बात है। लेकिन आप जहां के स्वास्थ्य मंत्री हैं, वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का क्या हाल है। बिहार एक ऐसे राज्य है जहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए भी बाहर का रुख करना पड़ता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!