Samastipur;डाका डालने मुंबई से प्लेन पकड़ आया था बदमाश कृष्णा,हीरा ज्लेवर्स से 1 करोड़ की लूट मे शामिल
“Samastipur;समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में एक वर्ष पूर्व हीरा ज्लेवर्स से 50 हजार नकद समेत एक करोड़ रुपए के गहने लूट लिए गए थे। घटना में स्थानीय गिरोह के बुलावे पर मुंबई से विवेक कुमार उर्फ कृष्णा नामक बदमाश हवाई जहाज से समस्तीपुर पहुंचा था। यह बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर के हरका कल्याण का रहने वाला है।
मुंबई के गणेश मंदिर के प्लाजा हिरा नंदानी पवई मुम्बई में रहता है। बेगूसराय में पिछले दिनों हुए डाका कांड में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। अब इस बदमाश को समस्तीपुर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। एसपी विनय तिवारी ने बताया है कि मुफस्सिल पुलिस को इस बदमाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ का निर्देश जारी किया गया है। जल्द ही इसे रिमांड पर ले लिया जाएगा। इस बदमाश से पुलिस को इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पता चल सकेगा।
अपराधियों के बोरो प्लेयर के रूप में करता है काम
पुलिस के अनुसार कृष्णा विभिन्न अपराधिक गिरोहों के लिए बोरो प्लेयर के रूप में काम करता है। चुकी यह बिहार से बाहर रहता है। जिस कारण इसकी पहचान जल्द नहीं हो पाती। इस लिए इसे बदमाश बुलाते हैं। यह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है और अपना हिस्सा लेकर पुन: मुबई फ़्लाइ से फरार हो जाता था। जिससे पुलिस इसके करीब पहुंच नहीं पाती थी। मुबंई में यह बड़े बंगले में शान शौकत से रहता था। बेगूसराय के एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि यह बदमाश बेगूसराय में समस्तीपुर के ही कुख्यात रविद्र सहनी के बुलावे पर आया था।
6 दिसंबर 2022 को हीरा ज्लेवर्स में हुई थी लूट
6 दिसंबर 2022 को दिनदहाड़े करीब 2:00 बजे 8-10 की संख्या में आए डकैतों ने हीरा ज्वेलर्स पर धावा बोलकर 50,000 नगदी समेत करीब एक करोड़ रुपए का जेवरात लूट लिया था इस लूट कांड में पहली बार महिला डकैत भी शामिल हुई थी। पूरी घटना पास के सीसीटीबी में कैद हुई थी। सबसे आश्चर्य की बात थी कि बदमाश सिर्फ मास्क लगा रखा था। बावजूद इसकी पहचान में काफी परेशानी हुई।
अब तक महिला समेत पांच की हुई है गिरफ्तार
इस कांड कांड में अब तक कुल पांच बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें एक महिला डकैत भी शामिल थी। शुरू मेंपुलिस ने इस मामले में रवि कुमार ,कांति सदा व विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। हाल में पुलिस ने एक और बदमाश को उठाया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
