Patna

6 फरवरी को पेश होगा बजट, 5 से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का सत्र:कुल 17 बैठक

पटना.बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा, जो 29 फरवरी तक चलेगा। इस बजट सत्र में कुल 17 बैठके होंगी। सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। जबकि, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।बजट सत्र अमूमन फरवरी के आखिरी सप्ताह में पेश की जाती है, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार बजट सत्र को पहले आयोजित किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का होगा अभिभाषण

 

बजट सत्र के पहले दिन सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर अध्यादेशों की कॉपी सदन के पटल पर रखी जाएगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। शोक संवेदना के बाद सदन के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी।दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 7 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 8-9 फरवरी को विभागीय बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

 

14 फरवरी को वसंत पंचमी की छुट्‌टी

 

10 और 11 शनिवार-रविवार होने के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 12 और 13 फरवरी को 2024-25 के आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। 14 फरवरी को बसंत पंचमी की वजह से विधानमंडल की बैठक नहीं होगी। 15 और 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। 17 और 18 फरवरी को बैठक नहीं होगी।

 

19, 20 और 21 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। 22 फरवरी को आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद, मतदान और तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन के पटल पर रखा जाएगा।23 फरवरी को तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे। 24, 25 और 26 फरवरी को बैठक नहीं होगी।27 फरवरी को विनियोग विधेयक पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 28 फरवरी को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। साथ ही अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। अंतिम दिन 29 फरवरी को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!