Patna

मिथिला विश्वविद्यालय सहित बिहार के 6 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति:राज्यपाल ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

पटना।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सर्च कमेटी की अनुशंसा पर सीएम नीतीश कुमार से विचार-विमर्श के बाद कुलपतियों की नियुक्ति को हरी झंडी दी है। नवनियुक्त कुलपतियों का कार्यकाल उनके प्रभार-ग्रहण की तिथि से तीन वर्षों के लिए तय किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यपाल से मुलाकात पर जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने कहा था कि सीएम वीसी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर ही मिलने गए थे।

 

राज्यपाल सचिवालय से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक

 

1. प्रो. संजय कुमार चौधरी एल एन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति बने।

 

2. केएस. डी संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय को नियुक्त किया गया है।

 

3. बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति के पद पर प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा को नियुक्त किया गया है।

 

4. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय बने।

 

5. जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेयी बने।

 

6. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति के पद पर प्रो. शरद कुमार यादव की तैनाती की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!