Patna

प्रेम प्रसंग में धोखा खाई बांग्लादेशी महिला पहुंच गई बिहार, बहन की शादी के नाम पर ठग लिए पांच लाख…

पटना।जयनगर (मधुबनी)। बिहार में  प्रेम प्रसंग में ठगी का शिकार पीड़ित बांग्लादेशी महिला मधुबनी के जयनगर थाना पुलिस के शरण में आयी है। युवक जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मो मुसतकीम बताया गया है। आरोपी युवक जॉर्डन में शादी का झांसा देकर अपनी बहन की शादी के नाम पर पांच लाख रुपये बंग्लादेशी महिला से खाते में मंगाया। उसके बाद से उससे बात करना बंद कर दिया।दोनों पहले जॉर्डन में साथ काम करते थे। वहीं से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों अपने अपने देश लौट आये। बाद में फिर दोनों दिल्ली में मिले और एक माह तक साथ रहे। जयनगर के युवक ने उसे शादी करने की बात कही थी। दिल्ली में साथ रहने के बाद फिर महिला बांग्लादेश लौट गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने नहीं की कोई मदद

इस दौरान जयनगर के युवक ने महिला से पांच लाख रुपये बहन की शादी के नाम पर मंगवाए थे। महिला का आरोप है कि पिछले साल भी वह आठ जनवरी को आई थी, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।महिला सोमवार को फिर जयनगर पहुंची। मंगलवार सुबह थाना गई, लेकिन पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। पीड़ित महिला को थाना से बाहर भेज दिया गया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!