Patna

Ram Mandir:बिहार से अयोध्या जाएगा 51 किलो मखाना, पांच हजार धोती सहित ये सामान;सदस्यों की टोली तैयार

पटना।Ram Mandir:मधुबनी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिहार के मधुबनी जिले से 51 किलो मखाना, पांच हजार धोती, साड़ी व गमछे भेजे जाएंगे।विश्व हि‍ंदू परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल के सदस्य जिले के श्रद्धालुओं से इन्हें एकत्र करने में लगे हैं। इन्हें 15 जनवरी के बाद जनकपुर भेजा जाएगा। वहां से विहिप, नेपाल द्वारा अयोध्या भेजा जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

अयोध्या भेजी जाने वाली सामग्री को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। विहिप मधुबनी के मिलन प्रमुख तरुण राठौर ने बताया कि अयोध्या भेजी जाने वाली सामग्री एकत्रित करने के लिए विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की टोली बनाई गई है।

 

 

जनकपुर से अयोध्‍या भेजी जाएगी सामग्री

 

सदस्य जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं से सामग्री एकत्रित करने में लगे हैं। सामग्री एक निर्धारित जगह पर जमा की जाएगी। इसे विहिप, जनकपुर को सौंपा जाएगा। वहां से अयोध्या भेजा जाएगा।बसुआरा के अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जैसे पवित्र कार्य में यथासंभव मखाना देकर सहभागी बनने का पुण्य प्राप्त होगा।

 

संजू देवी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने का मौका तो नहीं मिलेगा, लेकिन अपनी ओर से प्रसाद के रूप में मखाना भेजकर आत्मसंतुष्टि मिलेगी। सविता ने बताया कि वह धोती व साड़ी भेजेंगी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!