Patna

“450 किलोमीटर दूर मिथिला से 500 लोग पहुंचे अयोध्या,राम लला के लिए ससुराल से आए चांदी के खड़ाऊं-जेवरात..

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले भगवान राम के ससुराल मिथिला से 500 लोग 5000 उपहार लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। उपहार टोकरियों और हंडियों में हैं। इनमें वस्त्र, फल, मेवा, पकवान, चांदी के खड़ाऊं और आभूषण शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

36 गाड़ियों से 4 जनवरी को ये लोग मिथिला के जनकपुर से अयोध्या के लिए निकले थे। यात्रा की अगुआई जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास कर रहे थे। यात्रा पश्चिम चंपारण, कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए शनिवार दोपहर अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंची। इन लोगों ने 2 दिन में कुल 450 किलोमीटर की दूरी तय की।अयोध्या में महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने इन लोगों का स्वागत किया। इसके बाद रामतपेश्वर दास ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उपहार सौंपे। इसके अलावा महाराष्ट्र के कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे और मंत्री उदय सावंत ने चंपत राय को मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ का चेक भी सौंपा।

 

जनकपुर की परिपाटी के तहत लाए गए उपहार
महंत रामतपेश्वर दास ने बताया, ”उपहार में से 2 हजार टोकरी अयोध्या के अन्य मंदिरों में विराजमान भगवान सीताराम को भोग के लिए अर्पित जाएंगी। इसके बाद हमारी यात्रा जनकपुर लौट जाएगी। ये उपहार जनकपुर की परंपरा के अनुसार अयोध्या लाए गए हैं। वहां परंपरा है कि बेटी की गृहस्थी बसाने के लिए मायके से नेग भेजा जाता है। इस प्राचीन परंपरा और भारत-नेपाल के त्रेतायुगीन रिश्तों की डोर को और मजबूत करने के लिए यह उपहार लाए गए हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!