Patna

4 स्वच्छांगिणी महिलाओं का हुआ चयन;दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी सफाईकर्मी:विशेष अतिथि के रूप में..

Patna News;पटना के स्वच्छता में अपना एक अलग मुकाम स्थापित करने वाली महिलाओं की टीम स्वच्छांगिणी अब अपनी उपस्थिति दिल्ली में भी दर्ज कराएंगी। यह महिलाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चार स्वच्छांगिणी महिलाओं का हुआ चयन

 

यह पहली बार हो रहा है कि पटना के सफाई कर्मियों को दिल्ली के परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के लिए रानी देवी, तेतरी देवी, रिंकू देवी और इंदु देवी का चयन हुआ है।दरअसल इस साल गणतंत्र दिवस परेड में केवल महिलाएं ही कर्तव्य पथ पर सभी गतिविधियों में भाग लेती नजर आएंगी। इसके लिए पटना नगर निगम से महिलाओं की लिस्ट मांगी गई थी। निगम ने सभी स्वच्छांगिणी महिलाओं का नाम भेजा था, जिसमें से चार का चयन हुआ है।

 

2021 से काम कर रही हैं स्वच्छांगिणी

 

पटना नगर निगम में 2021 से ही महिलाओं की टीम सफाई कार्य कर रही हैं। स्वच्छांगिणी योजना के तहत पूर्व में स्लम बस्ती में रहने वाली महिलाओं को मशीन से मैनहोल, सेप्टिक टैंक और नालों की सफाई की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इसके साथ ही पांच मशीनें भी दी गई थी, जिसमें हर मशीन पर पांच महिलाएं काम करेंगी। पाटलिपुत्र और नूतन राजधानी अंचल के वार्डों में इनके द्वारा मैनहोल सफाई का काम किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!