Samastipur

सेल्फी लेने के चक्कर में वैशाली एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत,उजियारपुर स्टेशन पर हुआ..

सेल्फी लेने के चक्कर में वैशाली एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई।पुरा मामला बिहार के समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर स्टेशन पर की है सुबह करीब सवा दस बजे ईयर फोन लगाकर सेल्फी लेने के चक्कर में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ससनी कोइल लोधी विहार के सूरज रजौरी के पुत्र हिमांशु रजौरी (25) के रूप में हुई। आरपीएफ आरक्षी रंजय कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। वह कहां जा रहा था, इस संबंध में स्वजन भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पहले से प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन से उतरकर दूसरे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसी ट्रैक से वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समस्तीपुर की ओर तेजी से आ रही थी।

लोगों ने युवक को हटने के लिए शोर मचाया, लेकिन ईयर फोन के कारण उसे आवाज सुनाई नहीं दी। इससे वह वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। युवक का शरीर दो भागों में बंट गया। वही स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!