Samastipur

समस्तीपुर:तालाब में डूबने से युवक की मौत:छत पर टहलने के बाद से था लापता

समस्तीपुर के धर्मपुर मोहल्ला में गढ्‌ढे में डूबकर रविवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक मोहल्ला के ही मो. जाहिद का पुत्र मो. शाबीर 18 बताया गया है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया। युवक का शव घर के पीछे जलकुंभी में पड़ा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि शाबीर सुबह घर के छत पर टहल रहा था। इसी दौरान वह छत से घर के पीछे जलकुंभी में गिर गया। लेकिन इस पर लोगों की नजर नहीं पड़ा। जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। सुबह से ही लोग उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। लोग उसे इधर-उधर खोज रहे थे। इसी दौरान तीसरे पहर लोगों ने घर के पीछे जलकुंभी के बीच उसका पैर देखा। जिसके बाद हल्ला मचाया जाने पर लोगों की भीड़ जुटी। जिसके बाद लोगों ने जलकुंभी से उसका शव निकाला।युवक का सिर जलकुंभी के बीच फंसा था। जबकि उसका पैर उपर की ओर था। माना जा रहा है कि ऊपर से गिरने के कारण उसका मुंह नीचे फेंस गया। फलस्वरूप कम पानी रहने के बावजूद उसकी मौत हो गई।

 

 

पारिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम

युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर शाबीर घर छत से कैसे नीचे गिर गया। माना जा रहा है कि छत की चारदरीवारी कम उंची होने के कारण यह हादसा हुआ है। चर्चा यह भी है कि युवक नशे की हालत में था जिस कारण छत से नीचे गिर गया।

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

 

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने कहा कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। शव को जब्त कार लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!