Patna

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,भाई की मौसेरी साली से करता था प्यार,उसी से मिलने गया था परिजनों ने लगाया आरोप

पटना ।बिहार के सारण में एक बार फिर प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या हुई है। घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपानिया बॉर्डर के पास की है। 20 दिसंबर को इसुआपुर थाना की पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा था। गुरुवार को मृतक युवक की पहचान की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

युवक सारण के तरैया थाना क्षेत्र की मंझोपुर पचरौर गांव निवासी रमेश महतो का 22 वर्षीय बेटा संदीप कुमार था। सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर संदीप के परिजनों ने उसकी पहचान की है।परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। पिता रमेश महतो ने बताया कि संदीप कैमरामैन का काम करता था। 19 दिसंबर की रात में वह महुली गांव में किसी के घर फोटोग्राफी करने गया था। फोन पर बात हुई तो बताया था कि एक पार्टी में आए हैं। काम खत्म होने के बाद घर वापस लौट जाएंगे। फिर फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद आने लगा। परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 

इसुआपुर थाना पुलिस ने सूचित किया कि संदीप का शव बरामद किया गया है। गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी है। संदीप के पिता ने बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता था। वह इसुआपुर के सलेमपुर गांव की रहने वाली है। पता चला है कि उसी से मिलने के लिए गया था। आशंका है कि प्रेम प्रसंग में ही उसकी हत्या की गई है। करीब तीन सालों से अपने भाई की मौसेरी साली से प्यार करता था। कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। दस दिन पहले लड़की से संदीप की बहस भी हुई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!