Samastipur

Samastipur News;ससुराल गए युवक पोखर के पास मिला 

Smastipur News;विभूतिपुर थाने के बाजितपुर बम्वैया पंचायत के अरूण चौक बेलसंडी डीह वार्ड-4निवासी रामबली राय के पुत्र अशोक कुमार (30) का शव रविवार देर शाम गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर है। परिजनों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दी है। हालांकि देर रात तक विभूतिपुर पुलिस नहीं पहुंची थी। विभूतिपुर पुलिस का कहना था कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिता को फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी

 

घटना के संबंध में मृतक के पिता रामबली राय ने कहा कि अशोक कुमार शनिवार को अपने ससुराल उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर चपता गांव गया था। रात में अशोक ने अपने पिता को फोन जानकारी दी थी कि साले ने मारपीट की है। पत्नी समेत ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। अशोक की यह दूसरी शादी थी।

 

निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

 

रविवार को उजियारपुर बाबू पोखर के समीप बेहोशी हालत में होने की जानकारी पर परिवार वालों को मिली थी। उसे दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे तीन वर्ष का एक पुत्र मयंक राज है।

 

रविवार दिन में घर से निकला था

 

मृतक के ससुर देवकांत राय ने कहा कि शानिवार को उनका दामाद चपता पहुंचा था। जहां उनसे कहा सुनी हुई थी। उनसे कहा गया था कि वह पहले कमा कर पूर्व का कर्ज चुका लें फिर पत्नी को ले जाएं। रविवार को दिन के दस बजे घर से निकले थे। बाद में सूचना मिली की उनके दामाद ने जहर खा लिया है। बाबू पोखर के पास बेहोश हैं। फिर उन्हें लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदिप पाल ने कहा कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है। परिजन अबतक किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!