Patna

बिहार मे पहली बार महिला क्रिकेट लीग,इस महीने में शुरू होगी प्रतियोगिता,मिलेगा दो लाख का इनाम

Patna: पटना में पहली बार महिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। यह फरवरी के अंतिम सप्ताह से होगा। इसके अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार और आयोजक सचिव चंद्र प्रकाश होंगे। ये जानकारी आयोजन अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी आयोजन महिला क्रिकेट में हुए हैं, ये उससे थोड़ी अलग और बेहतरीन होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पूरे बिहार से 8 टीमों का किया जाएगा चयन

 

प्रतियोगिता में बिहार के अलावा दूसरे राज्य के 3 महिला खिलाड़ी भी खेलती नजर आएंगी। पूरे बिहार से 8 टीमों का चयन किया जाएगा। जिसमें सभी टीम एक दूसरे के साथ लीग मुकाबले में 7-7 मैच खेलेगी। उन्होंने आगे बताया कि पटना के दो मैदान जहां टर्फ विकेट होगी, उसी मैदान पर लीग का आयोजन किया जाएगा।

 

विजेता टीम को मिलेगा दो लाख का इनाम

 

फरवरी के पहले सप्ताह में आठ टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। सभी टीम में 20-20 खिलाड़ियों का चयन होगा। विजेता टीम को दो लाख, उप विजेता को एक लाख, जबकि सेमी फाइनलिस्ट को पचास हजार रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। ये बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त होगी। सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में होंगे। मैच सफेद बॉल से खेले जाएंगे। इसके सफल आयोजन के लिए कमेटी की घोषणा जल्द की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!