Samastipur

Samastipur;भोज में विवाद,महिला समेत तीन लोग पर रॉड से हमला,जाने,पुरा मामला

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के दरियापुर मोरदिवा गांव में शुक्रवार रात श्राद्ध के भोज में विवाद होने पर लोगों ने एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। जख्मी बैजनाथ कुमार उसकी पत्नी काजल देवी और उसके छोटे भाई रामनाथ कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बैजनाथ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल प्रशासन ने मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरियापुर मोरदिवा के गाया सहनी की मौत पिछले दिनों हो गई थी। जिनका आज श्राद्ध था। रात भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें वह लोगों के बीच भोजन परोस रहा था। इसी दौरान गांव के अखिलेश सहनी के शरीर में वह सट गया। जिस पर अखिलेश ने उसे एक डंडे से मारा। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

 

लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही अखिलेश अपने परिवार के लोगों को बुलाकर ले आया। लोगो ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख उसका भाई बैजनाथ बचाने आया तो लोगो ने उसके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर जब उसकी भाभी काजल आयी तो लोगों ड़डे से हमला कर दिया।बाद में गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान लोगो ने बैजनाथ के ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में परिवार के लोगो ने सभी को सदर अस्पताल लाया। जहां बैजनाथ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

क्या कहती है पुलिस

 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भोज के दौरान विवाद होने पर मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान लेकर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही दोषी पर कार्रवाई होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!