Begusarai

मायके गई पत्नी तो पति ने की आत्महत्या,पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास

बेगूसराय में पति ने पत्नी के मायके चले जाने के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मौत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले संतोष ठाकुर (30) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कई बार आत्महत्या का कर चुका था प्रयास

 

परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष ठाकुर की पत्नी काजल कुमारी (26) उसे 1 साल पहले छोड़कर अपने मायके चली गई। उसके बाद से ही संतोष का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। कई बार इसको लेकर परिजनों के द्वारा इलाज भी करवाया गया, लेकिन धीरे-धीरे मानसिक संतुलन और बिगड़ता चला गया। परिजनों ने यह भी बताया है कि कई बार उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

 

वहीं आज शाम घर में संतोष ठाकुर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!