Patna

Weather Update:इन जिलों में बारिश के आसार,बांका रहा सबसे ठंडा शहर,जाने अपने क्षेत्र का हाल

 Patna। Weather Update;दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा, बादलों की आवाजाही बने होने के साथ धुंध व कोहरे का प्रभाव बना हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन जिलों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भागों के अलावा गोपालंगज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया व सहरसा में हल्की वर्षा की संभावना है। सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश भागों में कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा।

 

न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं

न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। पटना समेत आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में सुबह के समय अधिकांश भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। 14.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!