Samastipur

चार बार रह चुके विधायक,पूर्व मंत्री रामचंद्र राय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Samastipur;समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और लालू सरकार में मंत्री रहे रामचंद्र राय नहीं रहे। पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह करीब 80 वर्ष के थे। पूर्व मंत्री की मौत की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रविवार शाम पटना से सब उनके पैतृक गांव मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरशाहा गांव पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के बाद ही उनके सब को अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट के लिए रवाना कर दिया गया।

 

 

 

 

सीएम नीतीश ने जताया शोक

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामचंद्र राय ने चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

 

एक बार मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेवारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। अपने क्षेत्र में वह काफी लाेकप्रिय थे। वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। वह मिलनसार व्यक्ति थे, उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने रामचंद्र राय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्देश दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!