Patna

नशे मे छात्रों से करते थे रैगिंग,RN कॉलेज के 4 छात्र नशे में गिरफ्तार:प्राचार्य ने की थी शराब पार्टी की शिकायत

पटना।वैशाली के राज नारायण महाविद्यालय के बीबीए के चार छात्र शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए। शराब पार्टी किये जाने की सूचना RN कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस को दिया था। गिरफ्तार किए गए छात्र बीबीए के 5th सेमेस्टर के दो छात्र हैं जबकि फर्स्ट सेमेस्टर के दो छात्र हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

चारों छात्रों को नगर थाने की पुलिस अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार छात्र जीतन कुमार, सत्यम कुमार,हर्ष कुमार और राहुल कुमार है जो कि सभी हाजीपुर के ही रहने वाले हैं चारो छात्र शराब के नशे में थे। एक तरफ कॉलेज में एग्जाम चल रहा था वही दूसरे तरफ चार छात्र मिलकर शराब पार्टी कर रहे थे। यह लोग लगातार शराब पार्टी कर रहा था जिसको लेकर प्रिंसिपल भी परेशान थे।

 

गिरफ्तार छात्र के पास से शराब की बोतल साथ-साथ खाने पीने का समान भी बरामद किया गया है पूर्व में इन लोगों के द्वारा कालेज के स्टूडेंट के साथ गंदी गंदी गालियां भी देने का मामला प्रकाश में आया था। ये सब छात्र कालेज के आस-पास के ही रहने वाले हैं।

 

क्या बोले प्राचार्य

 

प्राचार्य रवि कुमार वर्मा के द्वारा नगर थाने को पुलिस को सूचना देने पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुछ छात्रों के द्वारा यह बतलाया गया की ये लोग नए छात्र के साथ जबरदस्ती की रैंकिंग व छेड़खानी जैसे मामले बराबर करते है। और सही से पढ़ने भी नही देते है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!