Patna

दो शादीशुदा महिलाओं को मौत के घाट उतारा,एक ने बेटे की चाहत में जिंदा जलाया,दूसरे ने गला घोंटकर पत्नी को मारा

Patna:बिहार के जमुई में अलग-अलग घटनाओं में दो शादीशुदा महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया. जानकारी के मुताबिक पहली घटना में बेटे की चाहत ने सनकी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया. दूसरी घटना में शख्स ने पारिवारिक विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी का गला घोंटा. इन दोनों घटनाओं के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खैरा थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में सनकी पति राजाराम रावत ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. बुधवार सुबह इसकी सूचना खैरा थाना की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

 

बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

 

 

जानकारी के मुताबिक गिद्धौर निवासी अरुण रावत की पुत्री पूनम देवी की शादी 2011 में खैरा थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव निवासी राजनारायण रावत से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. उनका एक 9 साल का बेटा भी है. बीती रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और  पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

 

 

वहीं एक अन्य मामले में मंगलवार को एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. घटना की सूचना पर मौके पर बरहट थाना की पुलिस पहुंची और करीब 90 फीसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल जमुई भेजा जहां उसकी मौत हो गई.

 

घरेलू विवाद में गला घोंटकर पत्नी की हत्या

 

दूसरा मामला बरहट थाना के सुदामापुर डाढ़ा गांव का है. मृतक महिला की पहचान सुदामापुर डाढ़ा गांव निवासी रंजीत साह की 27 बर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है.  घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए. बरहट पुलिस ने मौके वारदात से किरोसिन तेल का बोतल और माचिस को बरामद किया है. इन मामलों पर पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पत्नी को जलाने के मामले में आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!