Patna

टॉपर शुभम का बाढ़ में पोस्टिंग,बिहार सरकार ने 2021 बैच के 10 IAS को पोस्टिंग की

पटना.2021 बैच के UPSC टॉपर शुभम कुमार की पोस्टिंग बिहार सरकार ने कर दी है। शुभम पटना के बाढ़ अनुमंडल के एसडीओ बने हैं। प्रशिक्षण फेज 2 पूरा होने के बाद उन्हें पोस्टिंग की गई। बिहार सरकार ने 2021 बैच के 10 IAS अफसरों की पोस्टिंग की है। सभी अफसरों को एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बता दें कि UPSC टॉपर शुभम कुमार से IIT मुंबई के प्रोफेसर्स भी काफी प्रभावित थे। शुभम को 6 माह एडवांस में ही मुंबई IIT ने B.Tech. की डिग्री दे दी थी। वह घर से लेकर स्कूल तक टॉपर रहे हैं। चाहे खेल का मैदान हो या फिर क्लास। बचपन से IAS बनने का सपना संजोए शुभम पर पूरे परिवार को भरोसा था कि वह एक न एक दिन बिहार का नाम रोशन करेगा। वे साबित करके दिखा दिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!