Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम:समस्तीपुर में बढ़ी कनकनी,6 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा,और बढ़ेगा ठंड

आज का मौसम;समस्तीपुर का मौसम!दलसिंहसराय का मौसम। उत्तर बिहार के जिलों में 20 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सुबह के समय समस्तीपुर,दलसिंहसराय,पूसा,पटोरी मे हल्का कुहासा छाया रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतन 6-9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा मौसम विभाग द्वारा 16-20 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान जरूर किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही लोग घरो मे दुबकते दिखे।

कीट की निगरानी की सलहा ।
टमाटर की फसल में फल छेदक कीट की निगरानी करने के लिए किसानों को फल में घुसकर अन्दर से खाकर पूरी तरह फल को नष्ट कर देने वाले कीट से बचाव को लेकर दवा का छिड़काव करें। प्याज के पौधों में खरपतवार निकाल कर हल्की सिंचाई करें किसान प्याज के 50-55 दिनों के तैयार हो चुके पौधों की रोपाई कर सकते हैं।

इसके लिए खेत को समतल कर छोटी-छोटी क्यारियों बनाने की सलाह दी गई है। पिछात प्याज की पौधशाला से खरपतवार निकाल कर हल्की सिंचाई करें। ^कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रह सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसान, कृषि वैज्ञानिकों के सलाह के अनुरूप कृषि कार्य को प्राथमिकता दें। – डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा सुबह में सड़क पर लगा कोहरा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!