DalsinghsaraiSamastipurWeather Update

“आज का मौसम;समस्तीपुर मे ठंड के साथ बढ़ी कनकनी:दो दिन में 7 डिग्री गिरा रात का पारा,रहे सावधान नही तो..

आज का मौसम, अपडेट;समस्तीपुर मे बारिश के बाद चार दिनों में माैसम पूरी तरह बदल गया है।(समस्तीपुर का मौसम) अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ दाे दिनाें में न्यूनतम तापमान के रिकार्ड सात डिग्री नीचे गिरने से ठंड के साथ ठिठुरन काफी बढ़ गई है। दिन व रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर हाेने से शाम हाेते ही तापमान में तेजी से कमी आती है और अब अत्यधिक ठंड के साथ कनकनी बढ़ जाती है।(दलसिंहसराय का मौसम) वही, माैसम विभाग ने अगले चार दिनाें में तापमान के अब नहीं गिरने की संभावना जताई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही बारिश काफी कम दिखा और केवल चार मिमी हल्की बारिश हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आयी 7 दिसंबर काे 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गई थी। इसके बाद दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आयी। दाे दिनाें में रात का तापमान 16 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। साेमवार काे अधिकतम तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 25 डिग्री रहा।

न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कमी के साथ सामान्य से 3.1 डिग्री कम अबतक का सबसे कम 9 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे समस्तीपुर ,दलसिंहसराय मे शाम हाेते ही अत्यधिक ठंड का अनुभव हाे रहा है। रात की पछुआ हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 98 प्रतिशत हाेने से कनकनी का अनुभव हाे रहा है।

इन फसलों को ठंड से सबसे ज्यादा नुकसान

मिर्च, बैंगन समेत मटर, सरसों, धनिया की फसलों को पाले से सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिलता है. सब्जियों के पौधे ठंड से काला पड़ना शुरू हो जाता है. हालांकि, कुछ उपायों से किसान अपने फसल को ठंड से खराब होने से बचा सकते हैं.

फसलों को प्लास्टिक के चादर से ढक सकते हैं

ठंड से बचाने के लिए पौधे को प्लास्टिक की चादर से ढक सकते हैं. इससे अंदर का तापमान सामान्य बना रहेगा और फसल पाले से बच सकते हैं. हालांकि, ये महंगी तकनीक.है. हर किसान इस तकनीक को नहीं अपना सकता है. ऐसे में घरेलू उपायों के माध्यम से भी किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!