Samastipur

त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतर्गत मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से सम्मानित हुए डीएम 

Samastipur;दरभंगा:-विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतर्गत जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से अलंकृत करने की घोषणा संस्था द्वारा की गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उल्लेखनीय है कि किसी कारणवश उक्त कार्यक्रम के दिन जिलाधिकारी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके, इसलिए आज उनके कार्यालय कक्ष में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ.बैद्यनाथ चौधरी बैजू,मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा के द्वारा पाग, चादर,स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया।

 

 

जिलाधिकारी ने सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मिथिला के लिए गौरव का प्रतीक है, इसका आयोजन भविष्य में और वृहत स्वरूप में किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं आशीष कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स्य, मणि भूषण राजू, चंद्रशेखर झा, नवीन सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!