MuzaffarpurPatna

बिहार की बेटियों ने किया कमाल,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित हुई 2 बेटियां,बनाया है यह खास प्रोजेक्ट

बिहार।patna; बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की छात्रा भाव्या विमल प्रिया का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के नाम में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रभात तारा स्कूल की छात्रा भाव्या विमल प्रिया के माइनर मिलेट्स का स्वपारिस्थितिकी अध्ययन नामक प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है।इस प्रोजेक्ट की टीम लीडर भाव्या हैं। वहीं सदस्य के रूप में आयुषी हैं। भाव्या राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगी। वहीं आयुषी भारतीय विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट की प्रस्तुति देंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रोजेक्ट पर क्या बोली भाव्या ?

भाव्या इस प्रोजेक्ट को लेकर बताती हैं कि वर्तमान में मिलेट्स के उत्पादन से लेकर उपयोग पर अधिक जोर दिया जा रहा है, लेकिन मुजफ्फरपुर के आसपास के लोग इस ओर कम ध्यान देते हैं। इसके उपयोग से पहले इसे उगाने, उत्पादन की प्रक्रिया को भी समझना जरूरी है।

 

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने यह बताया है कि अपने घरों व छोटे स्थान पर मिलेट्स को उगाया जा सकता है। साथ ही गर्मी के समय जब खेत खाली रहते हैं, उस समय कम अवधि में अच्छी मिलेट्स की फसल हो सकती है। इसमें पानी व लागत भी कम आती है।स्कूल की शिक्षक डॉ. शिव प्रिया की देखरेख में भाव्या ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ.फुलगेन पूर्वे ने बताया कि मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 में संख्या और गुणवत्ता दोनों में अव्वल रहा है।

 

इसका प्रमाण है कि छात्रा का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। इस पर जिला शैक्षणिक समन्वयक डा.विजय कुमार जायसवाल, जिला संयुक्त समन्वयक जय नारायण सिंह, राज्य शैक्षणिक समन्वयक डा.एनपी राय, मो.समी, डा.सुनील कुमार आदि शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!