Samastipur News;असंतुलित होकर कार सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में घुसी,चालक की हो गई मौत
Samastipur News; जिले के ताजपुर में मंगलवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में जा घुसी। घटना में कार चालक की मौत हो गई वहीं कार सवार एक युवक जख्मी हो गया। घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों कार सवार की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस उनके पहचान में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस कार को गड्डे से बाहर निकलवाने के लिये लगी हुई थी, वहीं मृतक और जख्मी की भी पहचान नहीं हो सकी थी। कथित तौर पर लोगों में चर्चा थी की मृतक बेला पचरूखी का रहने वाला है।
घटना को लेकर बताया गया है कि कार समस्तीपुर की ओर से आ रही थी। इस दौरान तिनमुहानी के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और असंतुलित हो कार सड़क किनारे गड्डे में जा घुसी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
