CareerPatna

Success Story:असफलता के बाद भी नहीं मानी हार,तीसरे अटेम्प्ट में IAS बनीं पूज्य प्रियदर्शनी,जाने सफलता की कहानी

Success Story IAS ; सिविल सर्विस एग्जाम का कठिनतम एक्साम्स में से एक माना जाता है। हम उन्हीं सफल लोगों में से बात कर रहे हैं IAS पूज्य प्रियदर्शनी की, जिन्होंने अपने कठिन मेहनत और परिश्रम के दम पर वर्ष 2018 यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में 11वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूर्ण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो बार इंटरव्यू में फेल
पूज्य प्रियदर्शनी तीसरे अटेम्प्ट इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हुई। इससे पहले वे तीन बार असफलता का स्वाद चुकी थीं। यहां तक कि वे दो बार इंटरव्यू प्रक्रिया में तक में पहुंचने में कामयाब रहीं। लेकिन दोनों ही बार वे इंटरव्यू को क्लियर नहीं कर सकीं। इसके बाद उनकी हिम्मत टूट गयी और इन्होंने इसे छोड़ने का मन बना लिया। लेकिन परिवार के जोर देने और उनके सपोर्ट के दम पर उन्होंने फिर से हिम्मत जुटाकर तीसरी बार में इंटरव्यू राउंड क्लियर किया और 11वीं रैंक हासिल कर अपना व परिवार का नाम रोशन किया।

विदेश से भी कर चुकीं हैं पढ़ाई
पूज्य प्रियदर्शनी ग्रेजुएशन (बीकॉम) दिल्ली से करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री विदेश से हासिल की। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री न्यूयार्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हासिल करने के बाद वर्ष 2013 से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 5 साल तैयारी के बाद उन्हें 2018 में इसमें सफलता प्राप्त हुई।

कैंडिडेट्स को दी ये सलाह
IAS पूज्य प्रियदर्शनी ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों की भी यह सलाह दी कि वे कभी भी असफलता से घबराएं नहीं। सभी को अपनी असफलता का आंकलन करना चाहिए और होने वाली गलतियों पर लगातार काम करना चाहिए। गलतियों से सीखकर अवश्य ही अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए मेहनत करें हिम्मत रखे जीत आपकी होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!