Patna

इंस्पायर अवार्ड में मॉडल चयन पर छात्रा पलक कुमारी को किया गया पुरस्कृत

पटना।सहदेई बुजुर्ग| वाजितपुर चकस्तूरी पंचायत स्थित महारानी कुंवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरी की छात्रा ने इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपने प्रस्तुति से अपनी पहचान बनाते हुए जिला में चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।अब यह छात्रा राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में बताया गया की महारानी कुंवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरी के वर्ग दशम की छात्रा पलक कुमारी ने इंस्पायर अवार्ड के तहत हाजीपुर के अनामिका होटल में आयोजित कार्यक्रम में रिसाइजेबल बेंच डेस्क का मॉडल प्रस्तुत किया था।इस मॉडल का चयन राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया है।बताया गया कि जिला से कुल 25 प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!