BegusaraiSamastipur

छुट्टी पर लौटे थे घर,संदिग्ध हालत में SSB जवान की मौत, अचानक सीने में उठा था तेज दर्द

Samastipur; begusarai;बेगूसराय में संदिग्ध हालत में SSB जवान की मौत हो गई। SSB जवान की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला गढहरा थाना क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड नंबर 17 का है।मृतक SSB जवान की पहचान गढहरा वार्ड नंबर-17 के रहने वाले सुरेश चौधरी के बेटे लक्ष्मण चौधरी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक लक्ष्मण चौधरी उत्तराखंड में तैनात थे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। आज लक्ष्मण चौधरी को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

 

इस घटना की सूचना SSB जवान के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा गढाहरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़हरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि जवान की मौत कैसे हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!