Patna

सोनपुर मंडल में चला विशेष मेगा टिकट जांच अभियान,4253 मामलों में जुर्माने के रूप में 29.18 लाख की हुई वसूली

सोनपुर:पूर्व मध्य रेल का सोनपुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध सोनपुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी क्रम में दिनांक 25.12.2023 को सोनपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें *बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 4253 मामलों* से जुर्माने के रूप में *29.18 लाख रुपये* की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया ।

दिसम्बर माह में अब तक 4.88  करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है ।

इन टिकट चेकिंग अभियानों के परिणामस्वरूप स्टेशनो के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। इस टिकट जांच अभियान में सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ भी शामिल रहे।इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा । यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें।सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!