Patna

सोनपुर मेले का हुआ समापन,32 दिनों के बाद खत्म हुआ मेले की रौनक

पटना।वैशाली के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का मंगलवार को विधिवत समापन बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा कर दिया गया है। इस दौरान बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल के अलग अलग अधिकारी क्षेत्रीय विधायक रामानुज यादव समेत कई विधायक मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सोनपुर मेला समापन समारोह के बाद पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है बताते चलें कि सोनपुर मेले के 32 दोनों की सरकारी अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई हैं।

 

समापन सत्र में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर इंडियन आइडल के विनर पवनदीप तथा इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीवाला अपनी सुरों का जलवा बिखेरेंगे समापन सत्र को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां पुर्व में ही को गई थी। प्रतिदिन पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर संगीतमय प्रस्तुति हो रही थी।

 

 

इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार ने बताया कि सोनपुर मेला का 32 दिनों का सरकारी अवधि समाप्त हो गया है। अब अगले साल की मेले को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस बार जो भी कमियां कमियां रह गई है उसे अगले साल पूरा किया जाएगा। जिसको लेकर सरकार प्रशासन और स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिस्सा लेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!