Samastipur

जहरीला पदार्थ खिलाकर समस्तीपुर के सिंगर की कर दी हत्या, परिजन बोले- फोन आने पर घर से निकला था,हत्या कर दिया

 Samastipur News:-आर्केस्ट्रा के सिंगर ऋतुराज सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक सिंगर पोखरैड़ा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की सूचना पर जुटे लोग

घटना के संबंध में सिंगर ऋतुराज के मौसेरे ससुर नवीन कुमार तिवारी का कहना है कि रात करीब 2:00 बजे उनकी साढू की बेटी ने फोन कर बताया कि ऋतुराज को उनका एक मित्र जिसका नाम कन्हैया है बेहोशी की स्थिति में लाया है। मामले की जानकारी पर वे तड़के पोखरैड़ा गांव पहुंचे और ऋतुराज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस कर दी गई।

 

गायक का रिलीज हुआ था कैसेट

परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ऋतुराज के नंबर पर एक फोन आया था। फोन किसका है इसके बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। फोन आने के बाद वह घर से निकला था। रात करीब 2 बजे उनका मित्र उन्हें लेकर पहुंचा तो वह बेहोशी की स्थिति में थे।

 

जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका

 

मृतक के परिजनों का कहना है कि ऋतुराज गायन के क्षेत्र में काफी आगे चल रहा था । व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता के कारण साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलने पर मामले पर आगे कि करवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!