Samastipur

समस्तीपुर:पुलिस ने गंभीर कांडो में फरार अभियुक्त बबलू सिंह को बेगुसराय से किया गिरफ्तार,डीएसपी ने दिया जानकारी

समस्तीपुर:पुलिस ने गंभीर कांडो में फरार अभियुक्त बबलू सिंह को बेगुसराय से किया गिरफ्तार,डीएसपी ने दिया जानकारी

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर:पुलिस ने रोसड़ा थाना अंतर्गत विभिन्न गंभीर कांडो में फरार अभियुक्त बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।इसे लेकर रोसडा डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया है कि रोसरा थाना कांड सं0-319/2023, कांड सं0-445/23 एवं कांड सं0-503/2023 में फिरार चल रहे वांछित अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह पिता स्व० हीरा प्रसाद सिंह सा० दामोदरपुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गठित SIT टीम लगातार आसूचना संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कार्रवाई कर रही थी।

इसी क्रम में दिनांक-08. 12.2023 को अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को उनके पैतृक गाँव ग्राम हरदिया थाना डंडारी जिला बेगूसराय में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त गुप्त सूचना के आलोक में तत्काल संबंधित थाना को सूचित करते हुए छापामारी कर पुलिस दल के द्वारा अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को निरूद्ध किया गया। अग्रेतर पुछताछ के कम में अभियुक्त के द्वारा सभी कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी एवं सार्थक सुत्र दिया गया, जिसके आधार पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः- सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह पिता स्व० हीरा प्रसाद सिंह ग्राम दामोदरपुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर

* अपराधिक इतिहास :-
#रोसड़ा थाना कांड सं0-173/08 दिनांक-25.11.2008 धारा-302/120 (बी)/34 भा०द०वि० एवं 27 अर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं0-61/12 दिनांक-31.03.12 समर्पित, (सजायाफ्ता)।
#रोसड़ा थाना कांड सं0-279/14 दिनांक-09.09.14 धारा-392 भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं0-246/14 दिनांक-16.12.14 समर्पित ।
#रोसड़ा थाना कांड सं0-164/20 दिनांक 06.04.20 धारा-147/323/337/341/385/447/ 504/506 भा०द०वि० में आरोप पत्र सं0-348/20 दिनांक-31.12.2020
#रोसड़ा थाना कांड सं0-319/23 दिनांक-17.05.23 धारा-447/504/387/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
#रोसड़ा थाना कांड सं0-445/23 दिनांक-2307.23 धारा-341/323/379/504/506/34 भा0द0वि0
#रोसड़ा थाना कांड सं0-503/23 दिनांक 09.09.23 धारा-302/120 (बी)/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

टीम में शामिल पदाधिकारी/कर्मी :-
पु०नि० प्रसुन्जय कुमार, थानाध्यक्ष रोसड़ा, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार सिंह, रोसड़ा थाना। 03. पु०अ०नि० योगेन्द्र कुमार सिंह, हसनपुर थाना, परि०पु०अ०नि० रमेश कुमार, हसनपुर थाना, सिपाही/595 विकाश कुमार, हसनपुर थाना, ग्र0र0/321930 राजा कुमार साहब, हसनपुर थाना।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!