Samastipur

“Samastipur News;ससुराल जा रही आरती का पोखर में मिला शव,हत्या का आरोप

Samastipur News;विभूतिपुर थाने के साखमोहन गांव में पति के साथ ससुराल जा रही विवाहिता का शव गांव के पास ही पोखर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। विवाहिता की पहचान बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाने के बरकुरवा गांव के मुकेश कुमार की पत्नी आरती कुमारी 21 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर अस्पताल में जुटी भीड़
घटना के संबंध में मृतक विवाहिता का भाई विभूतिपुर थाने के साख मोहन गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन और जीजा के बीच अच्छा संबंध नहीं था। इन दिनों उसकी बहन मायके में ही रह रही थी। गुरुवार शाम काफी दबाव देकर उसका जीजा उसकी बहन की विदाई करा कर अपने साथ ले गया था। देर शाम सूचना दी कि उनकी बहन डूब गई है। जब उनके परिवार के लोग पोखर के पास पहुंचे तो वहां पर उसका जीजा नहीं था। जबकि उनकी बहन का शव पोखर के पानी में उपला रहा था। जिसके बाद हल्ला होने पर जुटे लोगों ने शव को पोखर से निकाल पुलिस को सूचना दी।

पति पर हत्या का शक

संतोष का आरोप है कि ससुराल के लिए चली आरती पोखर में कैसे डूब सकती है। उसके बहनोई ने साजिश के तहत उसकी बहन को मार डाला है। साखमोहन से चेरियाबरियापुर की दूरी ज्यादा नहीं है। पूरी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पोखर में डूबने से विवाहिता की मौत हुई है। विवाहिता करीब तीन महीने से मायके में रह रही थी। पति से मनमुटाव की सूचना है। हालांकि अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!