Samastipur

समस्तीपुर;दो बच्चो की माँ,पति को चकमा दे लाखों रुपए नकदी और जेवर लेकर हुई फरार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दुधपुरा गांव से एक विवाहिता अपने पति को चकमा देकर लाखों रुपए के जेवर एवं नकदी लेकर फरार हो गयी। महिला दो बच्चे की मां है। इस मामले की जानकारी मिलने पर विवाहिता के पति ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। जिसके आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। जिसमें प्रेमी के साथ महिला के जाने की आशंका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में रखे सभी जेवर एवं नकदी रुपए लेकर निकल गयी।

 

 

जब घर वालों को जानकारी मिली तो महिला की खोज की गयी, लेकिन नहीं मिली। बाद में पता चला कि महिला अपने साथ सोने के जेवर व घर में रखे सभी नकदी रुपए लेकर चली गयी। जिसकी आंकलन लगभग आठ लाख रुपए से अधिक आंकी गयी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!