Samastipur

Samastipur;जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद,सेना के अधिकारी पर तेजधार हथियार से हमला

Samastipur News;मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला में बुधवार को चचेरे भाइयों ने सेना के अधिकारी को तेजधारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी अभिषेक गौतम को पुलिस की 112 नंबर टीम ने सूचना पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जख्मी इलाहाबाद में थल सेना में अकाउंट आफिसर है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आये हुए थे। घटना के संबंध में पीड़ित अधिकारी ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टी पर घर आते है। आपसी विवाद को लेकर उनके चचेरे भाई केशव प्रसाद आज उनके पिता के साथ कहा सुनी कर रहे थे। जब वह बीच बचाव करने पहुंचे तो केशव के साथ अन्य लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। इस दौरान तेजधार हथियार से उनके सिर पर वार किया गया। जिससे वह लहूलुहान हो गये। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस की 112 नंबर टीम को दी गई। पुलिस ने जख्मी को उपचार के सदर अस्पताल लाया।

 

जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

 

पीड़ित पक्ष का करना है कि केशव प्रसाद और अभिषेक गौतम के बीच जमीन बटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर भी दोनों के बीच कहां सुनी हुई थी। हो रहे विवाद के कारण ही सेवा के अधिकारी छुट्टी लेकर मामला सलटाने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। इसी बीच में पर हमला बोला गया।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमें सेना के अकाउंट ऑफिसर के साथ मारपीट की गई है उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है अभी उन्होंने अपना बयान नहीं दिया है। बयान मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!