Samastipur

Samastipur Job Vacancy;विभूतिपुर में कल लगेगा रोजगार मेला,प्रशिक्षण भी मिलेगा

Samastipur Job Vacancy;विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित दुर्गा स्थान के मैदान में जीविका विभूतिपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 29 दिसंबर को 11 बजे से 4 बजे तक जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई विभूतिपुर के द्वारा आयोजित होगा है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी देते हुए प्रखंड परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार पासवान ने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड एवं इसके आसपास सहित अन्य प्रखंडों के बेरोजगार युवाओं को जो संबंधित रोजगार के लिए अपनी योग्यता रखते हैं। उन सभी को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए 29 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया है कि अब तक में 16 कंपनी को सूचीबद्ध किया गया है। विभिन्न ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी इस रोजगार मेला में अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, योग्यता प्रमाण पत्र लेकर आमंत्रित किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!