Samastipur

समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा को लेकर चलेगा टिकट चेकिंग पखवारा,आज से 15 दिसंबर तक 250 कर्मी करेंगे जांच

 समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार के रेल यात्रा पर रोकथाम और यात्री को टिकट लेकर चलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बिना टिकट के यात्रा पर रोकथाम लगाया जा सके। इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल में एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक टिकट जांच अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम मंडल के भिन्न-भिन्न जगहों पर रहेगी। इस अभियान में लगभग 250 टिकट जांच कर्मी एवं आरपीएफ जवान प्रतिदिन शामिल रहेंगे।

 

इस टिकट चेकिंग पखवाड़ा अभियान में मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया जाएगा। इस चेकिंग पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य यात्री को जागरूक करना और बिना टिकट चल रहे यात्री से रेल राजस्व प्राप्त करना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!