DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में पोल्ट्री फर्म व्यवसायी प्रेम सिंह की हत्या को लेकर 5 लाख में हुई थी डील,एक बदमाश देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव में पोल्ट्री फर्म व्यवस्यायी प्रेम कुमार सिंह हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है.हत्या के साजिश कर्ता और मुख्य सरगना पुलिस के गिरफ्त से अभी भी दूर है.अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी मो.नजीब अनवर ने बताया कि हत्या कांड के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने घटना में शामिल बदमाश केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव निवासी सुरेश पासवान के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया.।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विक्रम के निशानदेही पर घटना के दिन प्रयोग किया गया एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है.डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य बदमाश गोपाल चौधरी और बीरबल कुमार को पहले ही दूसरे कांड में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

 

बीरबल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि पीपरपाती गांव निवासी सोनू पासवान उर्फ मिथिलेश पासवान ने हत्याकांड को लेकर किसी दूसरे से 5 लाख रुपए में सुपारी लिया था.सोनू ने हत्या के लिए बीरबल , गोपाल और विक्रम को दो हथियार उपलब्ध कराया था.तीनो बदमाश सूटर है.डीएसपी ने आगे बताया कि हत्याकांड में सोनू पासवान की गिरफ्तारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा की प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह की हत्या की साजिश के पीछे मुख्य योजना कौन बनाया था.सोनू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

बताते चले कि बीते 18 अक्टूबर कि देर शाम दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पिपरपंती -शेरपुर रोड के गोरैला चोर में स्थित कुंदन लेयर फार्मिंग के संचालक,पोल्ट्री फार्म व्यवसाई प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह की फार्म पर ही तीन बाईक सवार
अपराधियों द्वारा आँख में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.जिसे लेकर पुलिस लगातार घटना को लेकर छापेमारी कर रही थी. छापेमारी में शामिल पुलिस निरीक्षक डीआईयू प्रभारी मुकेश कुमार सिंह,नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य,दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार,पुअनि शंभू नाथ सिंह,पुअनि मंजुला मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह ,पीटीसी प्रण्य कुमार सिंह मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!