Patna

पीएम को बताया कठपुतली कलाकार:धागे से लोकसभा, राज्यसभा, चुनाव आयोग और ईडी को बंधा दिखाया

पटना।आरजेडी ऑफिस के बाहर बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पार्टी ने इस पोस्टर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी को ‘कठपुतली कलाकार’ कहा है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार यादव ने ये पोस्टर लगाया है। प्रेम, आरजेडी के पक्ष में यूनिक पोस्टर लगाते रहे हैं। वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं में हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने इशारों पर नचाता एक कलाकार

 

पोस्टर पर लिखा है- ‘देश की संस्थाओं को कठपुतली की तरह अपने इशारों पर नचाता एक कलाकार’। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव इस बात को बार-बार कहते रहे हैं कि केन्द्र की सरकार संविधान विरोधी है, संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है और इसे अपने कब्जे में कर लिया है। आरोप यहां तक लगाते रहे कि सीबीआई और ईडी की दबिश केन्द्र सरकार के इशारे पर ही बढ़ी हुई है।

 

धागे के सहारे नचा रहे

 

पोस्टर में कठपुतली कलाकार के रूप में नरेन्द्र मोदी को लोकसभा, राज्यसभा, चुनाव आयोग और ईडी को धागे के सहारे नचाते हुए दिखाया गया है। जो बातें आरजेडी के बड़े नेता कहते रहे हैं उसे ही पोस्टर पर कार्टून के जरिए दिखाया है। पोस्टर पर तेजस्वी यादव की बड़ी फोटो है। साथ ही लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, रणविजय साहु, तेजप्रताप यादव और राजेश यादव की भी फोटो है।

 

जनता को जागरूक करने के लिए पोस्टर

 

प्रेम कुमार यादव ने कहा है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का अस्तित्व खतरे में है। नरेन्द्र मोदी सरकार इसे अपने हिसाब से चला रही है। हाल में राज्य सभा और लोकसभा के कई सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी गई। विपक्षी नेताओं को ईडी बेवजह परेशान कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को मजा चखाएगी। जनता को जागरूक करने के लिए यह पोस्टर लगाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!