Patna

PM Kisan Yojana :बिहार के किसानो के लिए 16वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट,इन किसानों को नहीं आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana 16th Installment ;patna;किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2241 लाभुकों ने इस वर्ष अपना बैंक खाता ई-केवाईसी एवं एनपीसीआई से लिंक नहीं कराया है। इससे आने वाले दिनों में वे सभी सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 17,235 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। नियमानुसार लाभुकों को अपना बैंक खाता आधार, ई-केवाईसी और एनपीसीआई से लिंक कराना होगा, लेकिन उन्होंने इस वर्ष अपना बैंक खाता लिंक नहीं कराया है।

 

 

 

इस संबंध में बीएओ अजय कुमार ने बताया कि असांव, आंदर, मानपुर पतेजी, पतार, अर्कपुर, खेढ़ाय, मदेशीलपुर, बलिया, जयजोर, सहसरांव, भवराजपुर पंचायत के पंचायत सचिव, किसान सलाहकार, कार्डिनेटर, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, विकास मित्र के माध्यम से भी लाभुकों को सूचना दे गई है। इसके बावजूद भी निर्धारित समय सीमा के अंदर 2,241 किसानों ने बैंक से ई-केवाईसी व एनपीसीआई नहीं करा पाए हैं।

 

घर से करें ई-केवाईसी और भू-सत्यापन

आपको जानकर खुशी होगी कि अब आप घर बैठे ही ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा सकते हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए ‘पीएम किसान एप’ लॉन्च की है। इस एप में फेस ऑथेंटिकेशन का फीचर उपलब्ध है। इससे आप घर बैठे ही अपना फेस स्कैन करके ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसमें आपको ओटीपी या फिंगरप्रिंट की भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि अगले साल फरवरी से मार्च के बीच में पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!