Patna

बिहार मे ढोल-बाजे के साथ कराई गई पीपल-बरगद के पेड़ की शादी,समधी मिलन भी हुआ; दुल्हन बनी बरगद

Patna;बिहार के बांका में पीपल-बरगद की अनोखी शादी कराई गई है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दो पेड़ों का विवाह हुआ है। इसमें बाराती गांव के ही लोग बने और हिंदू परंपराओं के अनुसार मंगल गीतों के बीच पुरोहित ने मंत्र उच्चारण कर फेरे कराए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शादी में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीण पहुंचे हुए थे। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान डीजे के धुन पर बाराती जमकर थिरके। समधी मिलन समारोह का भी कार्यक्रम किया गया। जिस प्रकार से लड़के लड़कियों की शादी होती है, इस प्रकार से विधि विधान के साथ पीपल और बरगद पेड़ की शादी कराई गई।

 

रजौन थाना क्षेत्र में शादी के लिए पहले कुंडली मिलवाई गई। फिर हल्दी मेहंदी की रस्म के साथ ही लोगों को आमंत्रण भेजकर बुलाया गया था। शादी में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीण पहुंचे। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पीपल के पेड़ और बरगद वृक्ष का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

 

 

विवाह से पूर्व नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह संस्कार हुए।इसके बाद विवाह के लिए पीपल के पेड़ को दूल्हा तथा बरगद के पेड़ को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए. धार्मिक अनुष्ठान आचार्य कैलाश झा ने संपन्न कराए। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।शादी को संपन्न कराने में ग्रामीणों ने भाग लिया।जदयू जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, मुकेश कुमार,संतोष कुमार,मनीष कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!