Patna

Patna; प्रीती ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, दिया बधाई

Patna; बिहार के पश्चिमी चंपारण के गौनाहा प्रखंड के सिट्ठी गांव की रहने वाली आठवीं की छात्रा प्रीति ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर यह दिखा दिया है। गांव के पास कटहा नदी की रेत में अभ्यास कर इस छात्रा ने एथलीट को अपना जुनून बना लिया। प्रीति प्रखंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

कामयाबी का सिलसिला जारी रहे, इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ एथलेटिक्स को जारी रखा। इस क्रम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल थरूहट का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 

बीते जून में जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया था, जिसमें 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में प्रीति फाइनल राउंड तक सफर तय कर राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर चुकी है।

 

मास्टर से किए वादे को किया पूरा

प्रीति ने बताया कि प्रथम मास्टर ट्रेनर सुमित पांडेय से किए गए पदक के वादे से मेरे अंदर अलग ही ताकत थी। सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि किसी भी हाल में मुझे पदक जीतना है। यह मेरे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण पल था।

 

उसने बताया कि मन ही मन राष्ट्रगान गुनगुनाई और दौड़ के लिए निकल पड़ी। मैंने सबसे पहले 2020 में खेल नर्सरी की प्रतिभागी बनी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद से दौड़ को अपना जुनून बना लिया।

 

इस मुकाम तक पहुंचने में ग्रामीण खिलाड़ी राकेश कुमार, बलिस्टर कुमार का मार्गदर्शन भी काफी सहायक बन रहा है। मास्टर ट्रेनर सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रीति जिस तरह से मेहनत कर रही है, वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी हासिल करेगी।

 

मां बोली- बेटी पर हमें गर्व है

प्रीति के पिता पंकज दिस्वा दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वे किसी साहूकार के यहां खाना बनाते हैं। उसकी मां रिंकी देवी खेतों में मजदूरी करती है। प्रीति के दो छोटे भाई हैं। भाई बहनों में बड़ी होने के कारण प्रीति को पारिवारिक दायित्व भी पूरा करना पड़ता है। विद्यालय से छुट्टी के दिनों में वह भी दैनिक मजदूरी करती है। सुबह और शाम खेल की तैयारी के बाद जो समय बचता है, उसके बाद मवेशियों के लिए चारा लाती है।

 

इन पदाधिकारियों ने दी बधाई

प्रीति को बधाई देने वालों में गौनाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक बुद्धेश्वर प्रसाद, मंगुराहां रेंजर सुनील कुमार पाठक, वीटीआर के बियोलॉजिस्ट पंकज ओझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिट्ठी के प्रधानाध्यापक फेकू राम, प्रथम से दीनानाथ सिन्हा आदि शामिल हैं। बीडीओ ने बताया कि सभा का आयोजन कर प्रीति को सम्मानित किया जाएगा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!