Patna

क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, अमृत कमल एंव अदया सिंह ने मारी बाजी

पटना:जिला प्रशासन सारण के तत्वाधान में एक्स्ट्रा सी सोसाइटी के द्वारा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संगत ग्रैंड सोनपुर में आयोजित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में राज्य के करीब 300 बच्चों एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को श्री विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार सरकार ,श्री संतोष कुमार मल्ल ,प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, बिहार सरकार,श्री अमन समीर जिला पदाधिकारी सारण ,श्री सुमित कुमार नगर आयुक्त सारण ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सारण अमर समीर ने अतिथियों को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने घोषणा की कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए एवं बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु सोनपुर मेला में प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर श्री निशांत विवेक ने सोनपुर के ऐतिहासिक महत्व पर सोनपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री विवेक कुमार विकास आयुक्त बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोनपुर एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरती है। यहां पर नियमित इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साहवर्धक वातावरण का निर्माण होता है।इस मेले में क्विज प्रतियोगिता एवं क्रॉसवर्ड की प्रतियोगिता बच्चों में आगे बढ़ने और सीखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा ।सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदया सिंह ने द्वितीय स्थान श्रद्धा श्री ने एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।

 


माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमृत कमल डॉन बॉस्को एकैडमी पटना एवं विशाल कुमार विद्या विहार पूर्णिया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बरखा भारती गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज वैशाली एवं नीरज कुमार जी ई सी वैशाली ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्रियांशु संकृत एल एम एच एस टिकारी, गया एवं वैभव कुमार केंद्रीय विद्यालय, सोनपुर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विजेता ट्रॉफी, टी-शर्,नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं टी शर्ट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक अमरनाथ ओझा, डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ,राजेश शुभांगी, मनीष कुमार एक्स्ट्रा सी सोसाइटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!