Patna

बनारस में खेले जा रहे नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिहार के प्रिंस झा को मिला गोल्ड मेडल,लोगों ने दिया बधाई 

पटना :- बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के कलिगांव निवासी महेश झा के पुत्र प्रिंस कुमार झा ने बनारस में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिला और अपने गांव का नाम रौशन किया है। इलाके के लोगों को गौरवान्वित किया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आईएमएस के निदेशक प्रो. एस एन शंखनाद ने प्रिंस को ट्रॉफी प्रदान किया। प्रिंस को मिले इस उपलब्धि से खुश होकर आसपास के लोग प्रिंस के घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं, जगन्नाथ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भी अपने शिष्य को गोल्ड मेडल मिलने पर प्रिंस और उसके माता जूली देवी एवं पिता महेश झा को आशीर्वाद संदेश भेजा है। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने भी प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में देशभर के 15 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बिहार भी शामिल था।

यह भी पढ़े…

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!