Samastipur

कर्नाटक में तीन मजदूरों की मौत से गांव में मातम,हसनपुर का एक व बिथान के दो मजदूर शामिल,पहुंचा शव 

Samastipur;कर्नाटक के विजयपुरा में सोमवार की शाम हुए हादसे में जिले के तीन मजदूरों की भी जान गई थी। इसमें हसनपुर प्रखंड का एक व बिथान के दो मजदूर शामिल हैं। मृतकों में हसनपुर प्रखंड की परीदह पंचायत के गोदह वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. रामप्रकाश मुखिया का 52 वर्षीय पुत्र रामबालक मुखिया बताया गया है। गोदह में मजदूर की मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों के अनुसार बुधवार की देर तक शाम तक शव के हसनपुर पहुंची। परिजनों ने बताया कि रामबालक पिछले कई सालों से कर्नाटक के विजयपुरा स्थित एक मिल में काम करता था। सोमवार की शाम वह कई अन्य साथी मजदूरों के साथ मिलकर मिल के गोदाम में अनाज का बोरा उठा रहा था। इसी क्रम में अचानक सैकड़ों अनाज के बोरे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़े। इसमें रामबालक समेत कई मजदूरों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामबालक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कूसो मुखिया रामबालक मुखिया

 

बिथान थाना क्षेत्र के सखवा गांव के कुसो मुखिया के 32 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष मुखिया व उजान बटरडीहा गांव के कोकाय यादव के 55 वर्षीय पुत्र लूखो यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अपने ग्रामीण गरीब मुखिया के साथ पिछले महीने कर्नाटक मजदूरी करने गया था।

 

उसके साथी ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि सोमवार की संध्या मिल के टैंकर से जबरदस्त आवाज हुई। इसमें गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने भागकर जान बचाई। वहीं अनाज के मलबे में दबकर 7 की मौत हो गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!