Patna

एक बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार,भाई ने खदेड़ा तो प्रेमिका को छोड़कर लवर हुआ फरार 

पटना। मुजफ्फरपुर जिले में एक बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। भागने की सूचना पर भाई ने जब पीछा किया तो प्रेमी अपनी प्रेमिका और बाइक दोनों छोड़कर देवरिया चौक से फरार हो गया। प्रेमिका के भाई ने सकूशल अपने बहन और बाइक को साथ लेकर वापस लौट गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ बाइक से भाग निकली। इसकी जानकारी किसी ने उसके भाई को दी। भाई भी अपनी वाइक से दोनों की पीछा करने लगा। इस दौरान जब देवरिया पहुंचा, तो प्रेमी की नजर उसके भाई पर पड़ी।

 

भाई ने लगाई फटकार

इसके बाद देखते ही प्रेमी अपनी प्रेमिका और बाइक दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। भाई की नजर बहन पड़ी तो डांट-फटकार कर अपने साथ लेकर चला गया और साथ आए दूसरे लोग बाइक लेकर चले गए।

 

जानकारी के मुताबिक, दो साल पूर्व बहन की शादी की थी, शादी के बाद से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चलने लगा था। इसके बाद दोनो ने घर से भाग जाने का फैसला कर लिया था।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!