Patna

नीतीश के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने कहा,I.N.D.I.A साथ लड़ती तो बीजेपी विधानसभा चुनावों में हारती,कांग्रेस को दिया यह सलाह 

पटना।विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। 5 राज्य में से 4 राज्य से स्पष्ट संदेश दिख रहा है कि इंडिया गठबंधन को समझदारी से काम करना होगा। इन चुनाव मे भी इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव नही लड़े थे, हमलोग शुरू से कहते हैं आपस की समझदारी बनानी चाहिए। अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाते तो भाजपा परास्त हो जाती।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में खुले दिल से सबको आना चाहिए। नीतीश कुमार की पहल के आधार पर गठबंधन हुआ था। पटना से ही इसकी शुरुआत हुई थी। साझा उम्मीदवार हो, हमलोग उम्मीद करते हैं। कांग्रेस को आगे बढ़कर सभी क्षेत्रीय दलों को उच्चित समान देकर साथ लेकर चलना चाहिए। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। इन चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा घाटा हुआ है।

 

नीतीश की पहल से ही बना था गठबंधन

 

नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार के अथक प्रयास पर इंडिया गठबंधन बना था। सभी लोग जानते हैं और सभी पार्टी का एक स्पष्ट फैसला हुआ था कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करे। इसके बाद फिर तय किया जाएगा। पहले बेदखल कर दे और फिर आगे बैठक हो। क्षेत्रीय दल को भी उचित स्पेस मिले, ताकि आगे चुनाव लड़े। अगर एक साथ नहीं लड़े तो रिजल्ट क्या होगा सबको पता है।

 

भाजपा को रोकने का लक्ष्य

 

नीतीश कुमार को लेकर अभी कोई जल्दबाजी नही है, हमारा एक ही लक्ष्य है मिलकर चुनाव लड़े, ताकि भाजपा को रोका जा सके।मध्यप्रदेश में इंडिया गठबंधन की एक साथ रैली होती तो तो रिजल्ट कुछ और हो सकता था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!