Patna

मेगा टिकट जांच तथा बस रेड सह मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान जारी,65 व्यक्तियों को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया 

Patna:दिनांक 22.12.2023 को सोनपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं RPF (आरपीएफ) जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 3586 मामलों से जुर्माने के रूप में 23.40 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल का सोनपुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध सोनपुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

 

इसी क्रम में खगड़िया- साहिबपुरकमाल–लखमीनिया एवं बेगुसराय रेल खंड तथा मानसी स्टेशन पर भी गहन टिकट जांच के दौरान कुल 102 यात्रियों को बिना टिकट / अनियमित टिकट के आधार पर पकड़ा गया । उनसे पेनाल्टी के तौर पर 60,050/- रुपये राजस्व अर्जित किया गया । इनमे से जुर्माना नहीं देने वाले 65 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट, खगड़िया के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया l

 

इस टिकट जांच अभियान में सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ भी शामिल रहे।इन टिकट चेकिंग अभियानों के परिणामस्वरूप स्टेशनो के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए।

 

 

यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए । इस तरह के विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान मण्डल में आगे भी जारी रहेगा ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!